भारतीय स्मार्टफोन कंपनी ने बनाया एक धांसू फोन, खूबसूरत पिक्चर्स और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
- Advertisement -
Lava Smartphone: स्मार्टफोन बनाने वाली भारतीय कंपनी लावा ने पिछले कुछ सालों में कई शानदार बजट स्मार्टफोन पेश किए हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आ रहे हैं. लावा फोन की सेल भी बढ़ गई है. दिसंबर 2023 में लावा ने भारत में Lava Yuva 3 Pro लॉन्च किया था. अब यह कंपनी अपने इस फोन का अपग्रेड वर्जन लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम Lava Yuva 4 Pro 5G होगा.
Lava Yuva 4 Pro 5G की इमेज हुई लीक
स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देने वाले एक टिप्स्टर पारस गुगलानी ने 91मोबाइल हिंदी के साथ मिलकर लावा के इस अपकमिंग फोन की कुछ तस्वीर शेयर की है. इसके अलावा टिप्स्टर की रिपोर्ट से एक और बात कंफर्म हो गई है कि Lava Yuva 4 Pro 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा, जबकि इस वर्जन का पुराना फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च किया गया था. आइए हम आपको लावा के इस नए फोन के बारे में बताते हैं और इसकी लीक पिक्चर्स दिखाते हैं.
Lava Yuva 4 Pro 5G specifications and live image.
Mediatek Dimensity 6080
50+2MP Rear
16MP Front
5000mAh battery
Android 13
6GB RAM<a href=" <a href=" <a href="
— Techno Anoop (@technoanoop) <a href=" 24, 2024
इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन की लीक इमेज से यह बात कंफर्म हो गई है कि लावा युवा 4 प्रो 5जी फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जैसा कि आजकल मिड-रेंड स्मार्टफोन में देखने को मिलता है. इस फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का हो सकता है. इसके अलावा कंपनी का यह पहला फोन होगा, जिसका कैमरा एआई सपोर्ट के साथ आएगा.
कितनी होगी फोन की कीमत
फोन के लेफ्ट साइड में 5जी टैग और लावा की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी. फोन के लीक रेंडर्स में ब्लू कलर वाला वेरिएंट देखने को मिला है, लेकिन इस फोन को कई कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है. टिप्स्टप का दावा है कि लावा के इस फोन में MediaTek Dimensity 6080 SoC चिपसेट दिया जा सकता है, जो फोन के प्रोसेसर को रन करेगा. इसके अलावा इस फोन में 6GB RAM, Android 13 पर बेस्ड ओएस, 16MP फ्रंट कैमरा, और 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है. इस फोन को कंपनी 10,000 रुपये से कम की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है.
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version