आज Red और Yellow कलर में लॉन्च किया जा सकता है Nothing Phone 2a, मिलेंगे जबरदस्त फीचर
- Advertisement -
Nothing Phone 2a Smartphone: नथिंग ने मार्च महीने में अपने शानदार फोन Nothing Phone 2a को ग्लोबली लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी इसे दो और कलर में लॉन्च करने वाली है. Nothing Phone 2a को लेकर कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Red और Yellow कलर के बारे में हिंट दिया था, जिसका मतलब यह है कि नथिंग का यह फोन 2 कलर ऑप्शन में आ सकता है. वहीं अब कंपनी ने अपनी पोस्ट के जरिए ये भी हिंट दिया है कि ये दोनों फोन आज यानी 29 मई को लॉन्च किए जा सकते हैं.
Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 28 मई को पोस्ट करते हुए लिखा कि कल कुछ स्पेशल आने वाला है. इसके साथ ही एक इमेज भी शेयर की गई है, जिसमें ब्लू, रेड और येलो कलर दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस पोस्ट में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. कंपनी ने मार्च महीने में ब्लैक और व्हाइट कलर में इस फोन को लॉन्च किया था. इसके बाद अप्रैल महीने में ब्लू कलर में इस फोन को लॉन्च किया गया.
Something special. Tomorrow. <a href="
— Nothing (@nothing) <a href=" 28, 2024
Nothing Phone 2a के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिस्प्ले: इस फोन के पिछले हिस्से में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 1300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है. इस स्क्रीन में 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट फीचर दिया गया है.
कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस सेटअप का पहला कैमरा 50MP के Samsung ISOCELL S5KG9 सेंसर के साथ आता है. इसके साथ OIS और EIS सपोर्ट भी दिया गया है. इस फोन के अगले हिस्से में 32MP का Sony IMX615 सेंसर दिया गया है.
प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC चिपसेट के साथ ग्राफिक्स के लिए Mali G610 GPU दिया गया है.
सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ट NothingOS पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन में तीन एंड्रॉयड वर्ज़न और चार साल सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है.
बैटरी: इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.
यह भी पढ़ें:-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version