अनंत-राधिका की शादी की खुशी में Jio यूजर्स को मिल रहा 3 महीने का फ्री रिचार्ज? जानें सच्चाई
- Advertisement -
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर इस समय एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया गया है कि रिलायंस जियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खुशी में जियो यूजर्स को 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रहा है. इस वायरल मैसेज में लिखा है कि जियो यूजर्स को तीन महीने के लिए फ्री रिचार्ज प्लान खरीदने के लिए एक लिंक पर टैप करना होगा. हालांकि ये मैसेज पूरी तरह फर्जी है और इससे फ्रॉड होने का खतरा काफी बढ़ गया है.
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनी ने पुष्टि की है कि वह यूजर्स को कोई मुफ्त रिचार्ज प्लान ऑफर नहीं दे रही है और ऐसे मैसेज पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए. कंपनी ने ये भी कहा है कि ऐसे मैसेज से यूजर्स बड़े स्कैम में फंस सकते हैं.
वायरल हो रहा ये फर्जी मैसेज
इस वायरल मैसेज में लिखा है- "12 जुलाई को अनंत अंबानी की शादी के अवसर पर, मुकेश अंबानी भारत में सभी जियो यूजर्स को 799 रुपये का 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज दे रहे हैं. तो अब नीचे दिए गए नीले लिंक पर क्लिक करके अपना नंबर रिचार्ज करें." बता दें कि  इसमें महा कैशबैक नाम की एक अज्ञात साइट का लिंक भी दिया गया है.
इन बातों का रखें खास ख्याल
जियो यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे इस तरह के मैसेज को पहले वेरीफाई कर लें. इसके अलावा, केवल MyJio App या Phonepe और Google Pay से रिचार्ज करें. कंपनी अगर 3 महीने का मुफ्त रिचार्ज प्लान पेश करती तो इसकी अधिकारिक तौर पर घोषणा करती. जियो ने अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की है. यूजर्स इस तरह के फ्रॉड मैसेज से बचें.
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version