जानिए क्या है नई 'UPI वन वर्ल्ड' वॉलेट सर्विस? जिससे विदेशी लोगों को भारत आने पर मिलेगी मदद
- Advertisement -
UPI One World Wallet Service: देश में पिछले कुछ सालों में  डिजिटल पेमेंट में तेजी से बदलाव आया है. आए दिन नई सुविधाएं और ऐप्स लॉन्च हो रहे हैं. ये सुविधाएं कस्टमर्स के एक्सपीरियंस को और ज्यादा खास बना रही है. इसी चीज को जारी रखते हुए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नई सुविधा लॉन्च की है. इसे UPI वन वर्ल्ड’ वॉलेट नाम दिया गया है.
हाल ही में इस सर्विस को पेश किया गया. दुनियाभर से भारत आने वाले यात्रियों को इस खास सुविधा से बहुत मदद मिलेगी. ‘UPI वन वर्ल्ड’ वॉलेट के जरिए ट्रैवल को और आसान और रियल टाइम डिजिटल भुगतान पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए उतारा गया है. बता दें कि UPI वन वर्ल्ड वॉलेट को पहली बार पिछले साल भारत द्वारा आयोजित G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पेश किया गया था.
विदेशी लोगों को मिलेगी मदद
UPI ‘वन वर्ल्ड’ वॉलेट की सुविधा अन्य देशों से आने वाले लोगों को लिए उपलब्ध होगी. इसे विदेश से आने वाले लोग ‘मेड इन इंडिया’ तकनीक की सुविधा का खास एक्सपीरियंस के लिए यूज कर सकेंगे. इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यूजर्स को कैश रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यानी कि वे ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे. यहां तक कि इस वालेट को यूज करने से विदेशी मुद्रा लेनदेन की परेशानी भी दूर हो हो जाएगी.
एनपीसीआई ने कही ये बात
एनपीसीआई ने एक पोस्ट में इस सर्विस की घोषणा करते हुए कहा, "भारत आने वाले यात्री यूपीआई वन वर्ल्ड वॉलेट के साथ सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे. इतना ही नहीं, देशभर के व्यापारियों और विक्रेताओं के साथ लेन-देन कर सकेंगे. इस सेवा से यात्रियों को बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने या कई विदेशी मुद्रा लेनदेन की परेशानी से छुटकारा मिलेगा."
कैसे कर सकेंगे यूज
इस वॉलेट सेवा के साथ, विदेशी यात्री और NRIs प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI)-यूपीआई ऐप डाउनलोड कर सकेंगे. इसके बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन के कैमरे से किसी भी मर्चेंट का क्यूआर कोड डाउनलोड कर पेमेंट कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version