Samsung के फोल्डेबल फोन का कमाल, पहले ही दिन डेढ़ लाख लोगों ने किया प्री-ऑर्डर
- Advertisement -
Samsung Galaxy Z Fold 6 and Galaxy Z Flip 6: सैमसंग ने मंगलवार (16 जुलाई) को अपनी छठी पीढ़ी के फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 के लिए रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर की घोषणा की है. पहले 24 घंटों में गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 के लिए प्री-ऑर्डर पिछली पीढ़ी के फोल्डेबल की तुलना में 40 प्रतिशत अधिक हुए.
राजू पुलन ने कहा, "हमारे नए फोल्डेबल स्मार्टफोन में गैलेक्सी एआई का अनुभव उपयोगकर्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं. साथ ही गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप6 की सफलता हमें भारत में अपने प्रीमियम सेगमेंट नेतृत्व को मजबूत करने में मदद करेगी.”
सैमसंग के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन्स की क्या है कीमत
भारतीय उपभोक्ताओं के लिए, गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और जेड फ्लिप 6 का निर्माण सैमसंग की नोएडा फैक्ट्री में किया जा रहा है. नए फोल्डेबल अब तक के सबसे पतले और हल्के गैलेक्सी जेड सीरीज डिवाइस हैं, और सीधे किनारों के साथ बिल्कुल सिमिट्रिकल डिजाइन के साथ आते हैं. गैलेक्सी जेड सीरीज भी बेहतर आर्मर एल्युमिनियम और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से लैस है, जो इसे अब तक की सबसे टिकाऊ गैलेक्सी जेड सीरीज बनाता है.
गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 में बड़ी स्क्रीन का अधिकतम उपयोग करने और आपकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए एआई-संचालित सुविधाओं और उपकरणों की एक सीरीज दी गई है. जिसमें नोट असिस्ट, कंपोजर, स्केच टू इमेज, इंटरप्रेटर, फोटो असिस्ट और इंस्टेंट स्लो-मो शामिल है. गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 की शुरुआती कीमत 164,999 रुपये (12GB+256GB) है, जबकि गैलेक्सी जेड फ्लिप6, 109,999 रुपये (12GB+256GB) से उपलब्ध है.
गैलेक्सी जेड फोल्ड 6 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 के अलावा सैमसंग ने एआई-इन्फ्यूज्ड गैलेक्सी इकोसिस्टम उत्पाद गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा गैलेक्सी वॉच7 और गैलेक्सी बड्स3 सीरीज भी पेश की, जिनके प्री-ऑर्डर 10 जुलाई से चल रहे हैं. गैलेक्सी वॉच 7 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये और गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा की कीमत 59,999 रुपये है. कंपनी ने कहा कि सैमसंग के नए गैलेक्सी बड्स3 की कीमत 14,999 रुपये है, जबकि गैलेक्सी बड्स3प्रो की कीमत 19,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें:-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version