40 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ Apple ने लॉन्च किया Beats Studio Pro का स्पेशल एडिशन, जानें कीमत
- Advertisement -
Apple Beats Studio Pro Kim Special Edition: एप्पल (Apple) ने अपने हेडफोन बीट्स स्टूडियो प्रो का किम स्पेशल एडिशन को भारत में भी लॉन्च कर दिया है. इस नए हेडफोन में 40 घंटों के बैटरी लाइफ के साथ ही कई कमाल के फीचर्स भी देखने को मिल जाते हैं. यह एक वायरलेस हेडफोन है जिसमें तीन रंगों का विकल्प भी मिला है. बता दें कि इन्हें जुलाई 2023 में 4 रंगों के साथ उतारा गया था. वहीं अब स्पेशल एडिशन के साथ ये कुल सात रंगों में बाजार में मौजूद है. हालांकि देश में इसके तीन ही रंग मौजूद हैं.
क्या है खासियत
बीट्स स्टूडियो प्रो किम स्पेशल एडिशन हेडफोन (Apple Beats Studio Pro Kim Special Edition) के केस का रंग भी डिवाइस जैसा ही है. साथ ही ‘बीट्स x किम’ ब्रांडिंग के साथ कस्टम बुने हुए केबल भी मिलते हैं. बता दें कि इस नए हेडफोन में कस्टम 40 मिमी ड्राइवर दिए गए हैं. इसके लोकर कहा जाता है कि ये मैक्स वाल्यूम पर भी जीरो डिस्ट्रोरेशन करता है.
इस डिवाइस में एक्टिव नॉइज कैंसलिंग और ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिए हुए हैं. इस डिवाइस में 40 घंटों का बैटरी बैकअप मिलता है. वहीं ANC या ट्रांसपेरेंसी मोड के साथ ये 24 घंटों का बैटरी बैकअप प्रदान करता है.
कंपनी के अनुसार ये डिवाइस 10 मिनट की क्विक चार्जिंग पर 4 घंटों का बैकअप देने में सक्षम है. वहीं इस नए हेडफोन में स्पैटियल ऑडियो फीचर दिया हुआ है जो आपको सीनेमा जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस देता है. साथ ही इसमें बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस भी दिया गया है.
कितनी है कीमत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एप्पल बीट्स स्टूडियो प्रो किम स्पेशल एडिशन की कीमत कंपनी ने 37,900 रुपये रखी है. वहीं यह एप्पल इंडिया की ऑनलाइन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. हालांकि अभी ये डिवाइस बिक्री के लिए लिस्ट नहीं किया गया है. जल्द ही इसकी बिक्री भी शुरू कर दी जाएगी.
यह भी पढ़ें:
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version