Diwali Offer: Jio या Airtel नहीं, इस प्रीपेड प्लान के साथ बिल्कुल फ्री मिल रहा Netflix Plan
- Advertisement -
Vi Prepaid Recharge Plans: आजकल भारत के टेलीकॉम यूज़र्स चाहे किसी भी कंपनी का सिम कार्ड यूज़ करेंगे, उसे रिचार्ज करने से पहले वो कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की डिटेल्स भी जरूर देखते हैं. उनमें से भी ज्यादातर यूज़र्स को मुफ्त में नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन चाहिए होता है. अगर यह मिल जाए तो उनके लिए वो रिचार्ज प्लान ही बेस्ट प्लान हो जाता है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि भारत में कौनसी टेलीकॉम कंपनी सबसे सस्ते प्लान में नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है.
Free Netflix वाला पहला Vi Plan
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जियो और एयरटेल के रिचार्ज प्लान्स से भी कम कीमत में वोडाफोन-आइडिया यानी वीआई कंपनी मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन देती है. वीआई 1,198 रुपये का एक प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जिसमें यूज़र्स को 70 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है. इसमें रोज 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है.
इस प्लान की सबसे खास बात है कि इसमें नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इसके अलावा वीआई के इस रिचार्ज प्लान में Binge All Night, Weekend Data Rollover और Data Delights जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं. वीकेंड डेटा रोलओवर एक अच्छा फीचर है, इसके जरिए आप वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को डेली डेटा लिमिट से जितना डेटा बचाएंगे वो वेस्ट नहीं होगा. उसे आप अगले दिनों में इस्तेमाल कर पाएंगे. ऐसी सुविधा आमतौर पर जियो या एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में नहीं मिलती है.
Free Netflix वाला दूसरा Vi Plan
इस लिस्ट में दूसरा प्लान 1,599 रुपये है. इस प्लान में वीआई अपने यूज़र्स को पूरे 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग रोज 2.5GB डेटा और 100SMS की सुविधा देती है. इसके अलावा इस प्लान के साथ भी नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है. वीआई के इस रिचार्ज प्लान में भी Binge All Night, Weekend Data Rollover और Data Delights जैसे बेनिफिट्स भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें:
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version