क्या इंसानों की नौकरी खा रहा है Artificial Intelligence? खुद एआई ने दिया चौंकाने वाला जवाब!
- Advertisement -
Artificial Intelligence on Human Jobs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) पूरी दुनिया में तेजी से अपनी जगह बना रहा है. जिस रफ्तार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का चलन बढ़ रहा है, उससे नौकरियों पर खतरा भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. ज्यादातर कामों में लोग एआई की मदद लेने लगे हैं. कंपनियां भी बिजनेस को बढ़ाने में इसका यूज कर रही हैं. कई ऐसे काम हैं तो एआई की मदद से तेजी से और समय पर पूरे हो रहे हैं. हाल ही में इन्वेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs की एक रिपोर्ट आई थी. इस रिपोर्ट के मुताबिक,  एआई से दुनियाभर में 30 करोड़ नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है.
हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में जेनरेटिव एआई बहुत क्रांतिकारी होगा. ये इंसानों की तरह कंटेंट क्रिएट कर सकता है. आने वाले समय में इसका खामियाजा इंसानों को होने वाला है. कई सेक्टरों में लोगों को इस नुकसान उठाना पड़ सकता है. हालांकि, जब हमने Meta AI से इसका जवाब पूछा तो उसका जवाब चौंकाने वाला था.
AI ने दिया ये जवाब
हमने Meta AI से पूछा कि क्या आने वाले समय में इंसानों की नौकरी खतरे में है? इस पर उसने जवाब दिया, "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के विकास से कई क्षेत्रों में बदलाव आया है, जिसमें कुछ नौकरियों में ऑटोमेशन की संभावना भी शामिल है. हालांकि, यह कहना कि एआई सीधे तौर पर इंसानों की नौकरी खा रहा है, थोड़ा जटिल है."
उसने आगे कहा, "एआई के कारण कुछ नौकरियों में बदलाव और नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं. कई क्षेत्रों में एआई से उत्पादकता में वृद्धि और दक्षता में सुधार हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही नए कौशलों की मांग भी बढ़ रही है. कुछ नौकरियां जो दोहरावदार या मशीनों द्वारा आसानी से की जा सकती हैं, उनमें एआई के कारण बदलाव की संभावना हो सकती है. लेकिन अन्य कई क्षेत्रों में मानव कौशल और निर्णय लेने की क्षमता अभी भी आवश्यक है. इसलिए, यह कहना अधिक उपयुक्त होगा कि एआई तकनीक के विकास से कार्यबल में बदलाव आ रहा है, और नए कौशलों की मांग बढ़ रही है, जिससे लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में अद्यतन करने की आवश्यकता है."
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version