34 हजार रुपये में बनकर तैयार हो जाता है Google Pixel 9 Pro, फिर कंपनी क्यों वसूल रही ₹1,09,999?
- Advertisement -
Google Pixel 9 Pro Manufacturing Cost: अगर आप एक बढ़िया फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है. क्या आपने सोचा है कि आखिर प्रीमियम फीचर्स से पैक्ड स्मार्टफोन को तैयार करने में कंपनी को कितनी लागत आती है? हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि आखिर Google Pixel 9 Pro को बनाने में कितना खर्च आता है. दरअसल,  Pixel Smartphone के लिए Google यूजर्स से 75 हजार 999 रुपये एक्स्ट्रा वसूल करती है. कंपनी ऐसा क्यों करती है, आइए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Google Pixel 9 Pro को बनाने में कितना आता है खर्च
Nikkei के हवाले से गूगल पिक्सल 9 प्रो की प्रोडक्शन कॉस्ट के बारे में पता चला है. दावा किया गया है कि इस फोन को बनाने में 406 डॉलर (लगभग 34 हजार रुपये) का खर्च आता है. एनालिस्ट के मुताबिक, कैमरा कॉम्पोनेंट्स की कीमत 61 डॉलर (लगभग 5100 रुपये), टेंसर जी4 चिपसेट की कीमत 80 डॉलर (लगभग 6800 रुपये), सैमसंग मैन्युफैक्चर एम14 डिस्प्ले की कीमत 75 डॉलर (लगभग 6300 रुपये) है. इन तीनों का टोटल खर्च 18200 रुपये है. इसके अलावा, बाकी खर्च में शिपिंग, मार्केटिंग और बाकी चीजें शामिल हैं.
रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया है कि पिक्सल 9 प्रो का प्रोडक्शन कॉस्ट पिक्सल 8 प्रो की तुलना में 11 फीसदी कम है. ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि पिक्सल 8 प्रो की तुलना 9 प्रो का डिस्प्ले छोटा है. बता दें कि भारत में Pixel 9 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये है.
कंपनी क्यों वसूल रही ज्यादा पैसा?
फोन को बनाने की लागत और सेल की कीमत कई कारणों पर निर्भर करती है. जैसे- रिसर्च, डेवलपमेंट, मार्केटिंग, सॉफ्टवेयर अपडेट्स, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और वारंटी सर्विस. इसी वजह से कंपनी ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती है.
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version