आजकल टेलीकॉम कंपनियां बंडल वाले कई रिचार्ज प्लान पेश करती हैं. इनमें यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ डेटा, SMS और एंटरटेनमेंट के लिए OTT सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है. इसका मतलब है कि यूजर्स को एक ही रिचार्ज में कई तरह के फायदे मिल जाते हैं और उसे अलग-अलग रिचार्ज कराने की सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ती. आज हम आपके लिए जियो, Vi और एयरटेल के ऐसे प्लान की जानकारी लेकर आए हैं, जिनमें लंबी वैलिडिटी के साथ ये सारे बेनेफिट्स मिलते हैं.
Airtel का 1,199 रुपये का प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है. इसमें यूजर्स को डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल, रोमिंग और STD कॉल्स, रोजाना 100 SMS का बेनेफिट मिलता है. इसके अलावा कंपनी इसमें 84 दिनों तक ही प्राइम वीडियो के लिए अमेजन प्राइम मेंबरशिप, अनलिमिटेड 5G डेटा और एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री देती है. इस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में 22 OTT प्लेटफॉर्म्स की एक्सेस मिलती है. ये सारे बेनेफिट एक ही प्लान में शामिल है.
Jio का 1,799 रुपये का प्लान
एयरटेल की तरह जियो भी इस प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी देती है. हालांकि, एयरटेल के मुकाबले यह प्लान थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलता है. इसके बाकी बेनेफिट में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, अनलिमिटेड 5G डेटा और रोजाना 100 SMS शामिल हैं. इसके साथ कंपनी नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन (बेसिक), जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो क्लाउड का एक्सेस देती है. इसमें जियो सिनेमा का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है.
Vi का 1,599 का प्लान
84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कंपनी रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 100 SMS ऑफर करती है. इसके साथ हर महीने के अंत में 2GB डेटा बिना किसी लागत के मिलेगा. इस प्लान की खास बात यह है कि कंपनी इसमें रात के 12 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दे रही है. इसके अलावा प्लान में नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
Vi, Jio और Airtel के एक साथ कई फायदों वाले प्लान, लंबी वैलिडिटी के साथ OTT सब्सक्रिप्शन भी, देखें लिस्ट
Related articles