अब WhatsApp के जरिए लिखवा सकते हैं e-FIR, यहां दर्ज हुई पहली शिकायत, पुलिस ने की कार्रवाई
- Advertisement -
अब WhatsApp के जरिए पुलिस के पास शिकायत भी भेजी सकती है. दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यह पहल शुरू की है. बीते शनिवार को पुलिस ने पहली बार WhatsApp पर मिली शिकायत के आधार e-FIR दर्ज की है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग के प्रति कदम बढ़ाते हुए हंदवाड़ा के विलगाम पुलिस स्टेशन में WhatsApp पर प्राप्त हुई शिकायत पर पहली e-FIR दर्ज की है. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
ड्राइवर ने भेजी शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बतौर ड्राइवर नौकरी करने वाले इम्तियाज अहमद डार ने पुलिस ने WhatsApp के जरिए शिकायत भेजी थी. कुपवाड़ा जिले के हांजीपोरा के रहने वाले डार ने बताया कि वे शनिवार को तरथपोरा से श्रीनगर जा रहे थे. रास्ते में जब वो विलगाम के पास पहुंचे तो दो युवकों ने उन्हें जबरदस्ती रोक लिया और उनके साथ मारपीट की. इन युवकों की पहचान विलगाम के शेहनीपोरा के रहने वाले आशिक हुसैन भट और गौहर अहमद भट के तौर पर हुई है. शिकायतकर्ता ने कहा कि मारपीट में उसे कई चोटें आई हैं.
पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर विलगाम पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ BNS के सेक्शन 115(2) और 126(2) के तहत e-FIR दर्ज हो गई है.
भारत में है WhatsApp का सबसे बड़ा यूजरबेस
WhatsApp का सबसे बड़ा यूजरबेस भारत है. भारत में WhatsApp यूजर्स की संख्या 53 करोड़ से अधिक है. भारत के बाद ब्राजील और अमेरिका का नंबर आता है. भारतीय यूजर्स पूरी दुनिया के यूजर्स की तुलना में WhatsApp पर अधिक समय व्यतीत करते हैं. बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में UPI सर्विस लॉन्च की थी. अब कंपनी एक नया फीचर ला रही है, जिसकी मदद से यूजर्स WhatsApp Pay से ही मोबाइल रिचार्ज और अलग-अलग बिलों का भुगतान कर पाएंगे.
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version