2018 के बाद पहली बार Internet Shutdown के मामले में दूसरे स्थान पर रहा भारत, इस देश में सबसे ज्यादा बार बंद हुआ इंटरनेट
- Advertisement -
Internet Shutdown In India: 2018 के बाद पिछले साल पहली बार ऐसा हुआ है, जब इंटरनेट शटडाउन के मामले में भारत सबसे आगे नहीं रहा है. एक्सेस नाउ की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि 2024 में म्यांमार में सबसे ज्यादा इंटरनेट शटडाउन हुआ. यहां 85 बार इंटरनेट बंद किया गया. भारत 84 बार इंटरनेट शटडाउन के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. बता दें कि दुनियाभर में इंटरनेट शटडाउन की घटनाएं बढ़ रही हैं. 2023 में जहां 39 देशों में 283 बार इंटरनेट बंद किया गया था, वहीं 2024 में 54 देशों ने 296 बार इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए थे.
म्यांमार से थोड़ा ही पीछे है भारत
84 बार के साथ भारत इस लिस्ट में म्यांमार से थोड़ा ही पीछे है. भारत में मुख्य तौर पर विवाद, प्रदर्शन, सांप्रदायिक हिंसा, परीक्षाओं में नकल रोकने और चुनावों के चलते इंटरनेट बंद किया गया था. देश में 41 बार प्रदर्शनों और 23 बार सांप्रदायिक हिंसाओं के चलते इंटरनेट बंद किया गया है. सबसे ज्यादा बार मणिपुर में 21 बार, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में 12-12 बार इंटरनेट बंद किया गया था. मणिपुर में लंबे समय से चल रही हिंसा के कारण यहां कई बार इंटरनेट सेवा स्थगित करने के आदेश जारी हुए हैं.
लिस्ट में और कौन-से देश शामिल?
म्यांमार और भारत के अलावा इस लिस्ट में पाकिस्तान, रूस, यूक्रेन, फिलिस्तीन और बांग्लादेश शामिल हैं. पाकिस्तान में पिछले साल के दौरान 21 बार, रूस में 13 बार, यूक्रेन में 7, फिलिस्तीन में 6 और बांग्लादेश में 5 बार इंटरनेट शटडाउन किया गया है. पाकिस्तान में पिछले साल 8 फरवरी को आम चुनावों के दिन देशभर में मोबाइल इंटरनेट बंद रखा गया था. ऐसी कई घटनाएं भी सामने आई हैं, जब किसी और देश के कारण दूसरे देश में इंटरनेट बंद रहा. उदाहरण के तौर पर रूस की वजह से यूक्रेन में 7 बार इंटरनेट बंद हुआ. इसी तरह इजरायल ने जब गाजा पर हमला किया तो फिलिस्तीन में नेट बंद किया गया. एक और मामले चीन और थाईलैंड ने म्यांमार में फोन और इंटरनेट सर्विस बंद कर दी थी.
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version