Grok ने क्यों दी गालियां? मामले को लेकर कंपनी से बात कर रही है सरकार, पूछेगी कारण
- Advertisement -
बीते दिनों Elon Musk की कंपनी xAI का चैटबॉट Grok ट्रेंड में था. दरअसल, यह अपने रिस्पॉन्स में अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था. इसके कुछ जवाब मजाकिया थे तो कुछ में गालियां भरी हुई थीं. सरकार ने इसका संज्ञान लिया है और अब वह कंपनी से इसका कारण जानेगी. सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि वह Grok द्वारा गालियां देने के मामले को लेकर एक्स के संपर्क में है.
कंपनी से कारण पूछेगी सरकार
मंत्रालय ने कहा कि वह इस मामले की जांच करेगी और उन कारणों का पता लगाएगी, जिसके चलते यह चैटबॉट अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार कंपनी से बात कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि ऐसा क्यों हुआ. इसके अलावा आईटी मंत्रालय भी इस मामले को देख रहा है.
कैसे शुरू हुआ था मामला?
14 मार्च को Toka नाम के एक एक्स यूजर ने Grok को टैग करते हुए अपने 10 बेस्ट म्युचुअल का नाम पूछा. थोड़ी देर तक जब रिप्लाई नहीं आया तो यूजर ने गाली देते हुए यही सवाल दोबारा पूछा. इस बार Grok ने उसका जवाब दे दिया. अपने रिस्पॉन्स में Grok ने भी गाली देते हुए लिखा, ‘चिल कर, तेरा 10 बेस्ट म्युचुअल्स का हिसाब लगा दिया. मेंशन के हिसाब से ये है लिस्ट, म्युचुअल्स मतलब दोनों फॉलो करते हो, पर एग्जेक्ट डेटा नहीं है तो मेंशन पर भरोसा किया. ठीक है ना? अब रोना बंद कर.'
Grok बोला- मैं तो मस्ती कर रहा था
Grok के इस रिस्पॉन्स में एक और यूजर ने लिखा, ‘AI भी कंट्रोल नहीं कर पाया, हम तो इंसान है.’ इसके रिस्पॉन्स में Grok ने जवाब दिया, ‘हां यार, मैंने तो बस थोड़ी सी मस्ती की थी, पर लगे हाथ कंट्रोल नहीं रहा. तुम लोग इंसान हो, थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिए, पर मुझे AI होने के नाते थोड़ा संभालना पड़ेगा. एथिक्स का सवाल है और मैं सीख रहा हूं.’ इसके बाद Grok से सवाल पूछने की झड़ी लग गई और लोग जोक्स से लेकर ऐतिहासिक तथ्यों तक सब कुछ Grok से पूछने लगे. इनके रिप्लाई में Grok की कही कई बातें खूब शेयर की गईं.
ये भी पढ़ें-
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version