iPhone यूजर्स के WhatsApp में आ गया ऐसा अपडेट कि आप सोच भी नहीं सकते, जान लीजिए सबकुछ

- Advertisement -

WhatsApp New Update: व्हाट्सएप में एक बड़ा अपटेड आया है. व्हाट्सएप में ये अपडेट केवल iPhone यूजर्स के लिए ही है. एंड्रॉयड इस्तेमाल करने वाले लोग इस नए फीचर का फायदा नहीं उठा सकेंगे. WABetaInfo के मुताबिक, आईफोन यूजर्स अब बिना किसी दूसरे एप के जाए कॉल और टेक्स्ट मैसेज कर सकेंगे. इसके लिए केवल डिफॉल्ट एप की लिस्ट में व्हाट्सएप को शामिल करना होगा. ये अपडेट केवल iOS 18.2 के लिए ही आया है.

क्या है WhatsApp का बड़ा अपडेट?

एप्पल अपने फोन में नई पॉलिसी लेकर आई है, जिसमें यूजर्स को चॉइस दी गई है कि वो डिफॉल्ट एप की अपनी एक लिस्ट तैयार करें, जिनका इस्तेमाल वो ज्यादातर मैसेज, कॉल्स, ई-मेल और ब्राउसिंग के लिए करते हैं. इसका मतलब ये है कि अब iPhone यूजर्स को एप्पल के बिल्ट-इन एप, जैसे iMessage का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा. इस नए फीचर से आईफोन यूजर्स अपने पसंदीदा एप खुद चुन सकते हैं और अब व्हाट्सएप ने इस नए फीचर में अपनी जगह बना ली है.

कैसे करें iPhone में इस फीचर को अपडेट?

iPhone में इस फीचर को जोड़ने करने के लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाना होगा.

इसके बाद जहां डिफॉल्ट एप का सेक्शन दिया है. वहां क्लिक करें. यहां आपको डिफॉल्ट एप की एक पूरी लिस्ट मिलेगी, जहां आप ई-मेल, ब्राउजर और मैसेजिंग के ऑप्शन को मैनेज कर सकते हैं.

यहां आपको मैसेज के सेक्शन में दो ऑप्शन मिलेंगे- iPhone iMessages और व्हाट्सएप. इसमें से आप अपने पंसद का ऑप्शन ले सकते हैं.

इस अपडेट से क्या है फायदा?

व्हाट्सएप के इस अपडेट से ये फायदा होगा कि कॉन्टेक्ट्स में जाकर किसी भी फोन नंबर पर क्लिक करते हैं तो वो एप्पल के फोन और मैसेज एप में खुलने की जगह सीधे व्हाट्सएप में खुलेगा. इस नए अपडेट से आप उस व्यक्ति को कॉल या मैसेज भी डायरेक्ट इसी एप से कर सकेंगे. इसके लिए आपको किसी दूसरे एप पर भी जाना नहीं होगा.

यह भी पढ़ें

<a href=" ने मचाई धूम, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, 700GB से अधिक डेटा

FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version