गूगल ने अपने I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान एक बड़ा ऐलान किया है. अब Android फोन यूज़र्स जल्द ही अपने डिवाइस पर ‘डेस्कटॉप मोड’ का अनुभव ले सकेंगे. यह नया फीचर Android 16 के आने वाले बीटा वर्जन में उपलब्ध कराया जाएगा.

क्या है Android 16 का डेस्कटॉप मोड?

यह फीचर उन स्मार्टफोनों के लिए है जो एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट करते हैं यानी जिन्हें HDMI या USB-C के जरिए किसी मॉनिटर या टीवी से जोड़ा जा सकता है. इस फीचर से फोन एक कंप्यूटर की तरह काम करेगा. आप एप्स को रीसाइज कर सकेंगे, मल्टीटास्किंग कर पाएंगे और एक टास्कबार की मदद से ऐप्स को लॉन्च कर सकेंगे, जैसे कि एक लैपटॉप या डेस्कटॉप पर होता है.

Samsung के साथ मिलकर बना रहे नया सिस्टम

गूगल ने बताया कि इस सिस्टम को Samsung DeX की टेक्नोलॉजी के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें फोन की स्क्रीन और बाहरी डिस्प्ले दोनों को अलग-अलग तरीके से कंट्रोल किया जा सकेगा. यूजर्स चाहें तो किसी भी ऐप या विंडो को एक स्क्रीन से दूसरी स्क्रीन पर मूव कर सकेंगे. साथ ही माउस कर्सर को भी दोनों डिस्प्ले पर घुमाया जा सकेगा.

Android 16 के डेस्कटॉप मोड की खास बातें:

एक टास्कबार होगा जिससे ऐप्स ओपन किए जा सकेंगे

ऐप विंडो को रीसाइज और मूव किया जा सकेगा

इंटरनल और एक्सटर्नल डिस्प्ले को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा

मिनिमम विंडो साइज: 386 x 352 dp

कस्टम ऐप हेडर का सपोर्ट

दोनों स्क्रीन पर एक साथ डेस्कटॉप सेशन चल सकेगा (यदि डिवाइस सपोर्ट करता है)

कब मिलेगा यह फीचर?

Android 16 QPR1 के बीटा वर्जन में यह फीचर जल्द ही आएगा. अभी के बीटा वर्जन में यह शामिल नहीं है, लेकिन गूगल ने कहा है कि जल्द ही इसका डेवलपर प्रीव्यू रिलीज किया जाएगा जिसमें डेस्कटॉप मोड और विंडो मैनेजमेंट फीचर्स देखने को मिलेंगे.

अगर आपके पास एक मॉडर्न एंड्रॉयड स्मार्टफोन है जो बाहरी डिस्प्ले से कनेक्ट हो सकता है, तो जल्द ही आप उसे मिनी कंप्यूटर की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे. यह फीचर खासतौर पर प्रोफेशनल्स और मल्टीटास्किंग यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

Android 16 में आएगा नया डेस्कटॉप मोड, अब फोन बनेगा कंप्यूटर जैसा, जानिए कैसे करेगा काम
Related articles