ये क्या! एकदम से धड़ाम हो गई iPhone 17 Pro Max की कीमतें, यहां मिल रहा है इतना सस्ता
- Advertisement -
iPhone 17 Pro Max Discount: ऐप्पल के फ्लैगशिप आईफोन को खरीदने की प्लानिंग बना रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए <a title="iPhone 17 Pro Max" href=" target="_self">iPhone 17 Pro Max पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप यह आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इस पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है. एडवांस्ड चिपसेट, प्रीमियम लुक और दमदार कैमरा सेटअप वाला यह आईफोन इस समय विजय सेल्स पर डिस्काउंट के साथ लिस्टेड है. आइए जानते हैं कि iPhone 17 Pro Max में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं और अभी इसकी खरीद पर कितनी बचत की जा सकती है.
iPhone 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस
इस फ्लैगशिप डिवाइस में 6.9 इंच का ProMotion डिस्प्ले मिलता है, जो एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है. ऐप्पल ने इसमें अपना लेटेस्ट A19 Pro प्रोसेसर दिया है, जो शानदार और फास्टर परफॉर्मेंस देता है. बैटरी की बात करें तो इसमें ऐप्पल का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 39 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकता है कैमरा के मामले में आईफोन हमेशा आगे रहे हैं. 17 Pro Max के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 48MP+ 48MP+ 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया गया है. इस फोन के कॉस्मिक ऑरेंज कलर ऑप्शन को खूब पसंद किया जा रहा है. 
iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट
ऐप्पल ने iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अभी इसकी कीमत धड़ाम हो गई है. विजय सेल्स पर यह आईफोन 1,45,490 रुपये में लिस्टेड है. लगभग 4400 रुपये के इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 4,500 रुपये के एडिशनल डिस्काउंट का फायदा भी उठाया जा सकता है, जिसके बाद इस आईफोन पर कुल छूट लगभग 9,000 रुपये हो जाएगी. अगर आपके पास पुराना फोन है तो आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए नए आईफोन की खरीद पर और छूट भी पा सकते हैं. 
Motorola Edge 60 Stylus पर भी मिल रहा डिस्काउंट
अगर आप किसी किफायती एंड्रॉयड फोन पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. मोटोरोला के मिड रेंज स्मार्टफोन Edge 60 Stylus पर इस समय छूट आ गई है. 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन अभी अमेजन पर 20,799 रुपये में लिस्टेड है. सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक 2,500 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट भी ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
<a title="Apple और Google की बढ़ेगी टेंशन!, यह कंपनी खराब कर सकती है बड़ी प्लानिंग" href=" target="_self">Apple और Google की बढ़ेगी टेंशन!, यह कंपनी खराब कर सकती है बड़ी प्लानिंग
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
error: Content is protected !!
Exit mobile version