iPhone 20: एकदम बदल जाएगा आईफोन का लुक, 2027 के लिए खास तैयारी कर रही है ऐप्पल
- Advertisement -
iPhone 20: अगले साल आईफोन के सफर को 20 साल पूरे हो जाएंगे. इस मौके पर कंपनी आईफोन 19 सीरीज को स्किप करते हुए सीधा <a title="आईफोन 20 लाइनअप" href=" target="_self">आईफोन 20 लाइनअप को लॉन्च करेगी. अब एक ताजा लीक में पता चला है कि iPhone 20 को खास बनाने के लिए ऐप्पल ने तैयारी शुरू कर दी है. यह आईफोन एकदम नए लुक में आएगा. इसमें अल्ट्रा-स्लिम बैजल्स और कर्व्ड डिजाइन मिलने की उम्मीद है. पहले इस आईफोन में फुल डिस्प्ले फ्रंट मिलने की बात कही गई थी, लेकिन ताजा लीक में पता चला है कि इसके किनारों पर एकदम पतले बैजल्स हो सकते हैं. 
iPhone 20 के लिए ऐप्पल की क्या तैयारी?
टिपस्टर Schrdinger की मानें तो iPhone 20 में 1.1mm के बैजल्स हो सकते हैं. यह क्वॉड-कर्व्ड डिजाइन के साथ राउंडेड फॉर्म फैक्टर में लॉन्च हो सकता है, जिससे फ्रेम डिस्प्ले का एक एक्सटेंडेड पार्ट लगेगा. टिपस्टर ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया है कि ऐप्पल इस आईफोन के सैमसंग की अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नोलॉजी को भी टेस्ट कर रही है, लेकिन वह इमेज क्वालिटी को लेकर संतुष्ट नहीं है. ऐसे में iPhone 20 में फ्रंट कैमरा के लिए पंच-होल कटआउट या एकदम छोटा डायनामिक आईलैंड देखने को मिल सकता है. टिपस्टर ने इसमें सैमसंग की Polar ID मिलने की भी उम्मीद जताई है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इनमें से किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं हुई है.
iPhone 20 में मिल सकती है हेप्टिक बटन
आईफोन 20 सीरीज सिर्फ डिस्प्ले के लिहाज से ही खास नहीं होने जा रही है. इस सीरीज के मॉडल में पावर, वॉल्यूम, एक्शन और कैमरा कंट्रोल के लिए फिजिकल बटन की जगह सॉलिड-स्टेट बटन देखने को मिलेंगी. ये बटन फिजिकली मूव नहीं होगी, लेकिन जैसे ही कोई इन पर टच करेगा, ये हेप्टिक वाइब्रेशन के जरिए फीडबैक देगी. इससे यूजर को बटन दबाने जैसा ही फील होगा.
इस सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल्स लॉन्च करेगी ऐप्पल
ऐप्पल इस साल सितंबर में <a title="iPhone 18 Pro और 18 Pro Max" href=" target="_self">iPhone 18 Pro और 18 Pro Max मॉडल को लॉन्च करेगी. ताजा लीक के अनुसार, इन दोनों ही मॉडल में पुराने आईफोन की तुलना में छोटा डायनामिक आईलैंड मिलेगा. आईफोन 17 प्रो मैक्स में डायनामिक आईलैंड की विड्थ 20.76mm है, जो अपकमिंग मॉडल में कम होकर 13.49mm रह जाएगी. इसके लिए फेसआईडी के कुछ पार्ट्स को डिस्प्ले के अंडर शिफ्ट किया जा रहा है. इन मॉडल्स के साथ ऐप्पल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च करेगी.
ये भी पढ़ें-
<a title="भारत में जल्दी हो सकती है Starlink की एंट्री, कंपनी ने इस राज्य के साथ फाइनल की डील" href=" target="_self">भारत में जल्दी हो सकती है Starlink की एंट्री, कंपनी ने इस राज्य के साथ फाइनल की डील
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
error: Content is protected !!
Exit mobile version