Best Earbuds Under 2000 Rupees: बेहतर कॉलिंग और लाजवाब म्यूजिक के लिए बेस्ट हैं 2000 रुपये के ये ईयर बड्स, कान में डालो और भूल जाओ

- Advertisement -

Best Earbuds Under 2000 Rupees: आज के समय में वायरलेस इयरबड्स सिर्फ गाने सुनने तक सीमित नहीं रह गए. ऑफिस कॉल्स, ऑनलाइन मीटिंग, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए अब लोग बड़ी तेजी से टीडब्ल्यूएस ईयर बड्स की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. अच्छी बात यह है कि कम बजट में भी ऐसे ईयर बड्स बाजार में मौजूद है, जिनमें एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, लंबी बैटरी लाइफ और दमदार साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं. अगर आपका बजट 2000 तक है और आप बेहतर कॉलिंग के साथ शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस चाहते हैं तो यह ईयर बड्स आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं.

वनप्लस नॉर्ड बड्स 3

वनप्लस के ये ईयर बड्स बजट में सेगमेंट में काफी पसंद किया जा रहे हैं. इन्हें 12.4 एमएम टिटेनाइज्ड और ड्राइवर्स और बस वेव 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है ,जो दमदार बास और क्लियर साउंड देती है. इसमें 32 डीबी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और एआई कॉल नॉइस रिडक्शन फीचर मिलता है, जिससे कॉलिंग के दौरान आवाज साफ सुनाई देती है.

रियलमी बड्स टी-310

रियलमी के इस मॉडल में 46 डीबी हाइब्रिड एएनसी दिया गया है जो इस बजट में काफी खास माना जाता है. इसमें 12.4 एमएम डायनामिक बास ड्राइवर्स और 360 डीग्री Spatial Audio फीचर मिलता है. गेमिंग के लिए इसमें 45 एमएस अल्ट्रा लो लेटेंसी मोड भी मौजूद है. कॉलिंग के दौरान एआई डीप कॉल नॉइस कैंसिलेशन आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. इसकी बैटरी लाइफ करीब 40 घंटे बताई गई है.

बोट एयरडॉप्स 141 एलिट एएनसी

कम कीमत में एएनसी फीचर जाने वाली यूजर्स के बीच बोट एयरडॉप्स 141 एलिट एएनसी काफी लोकप्रिय है. इसमें 35 डीबी नॉइस कैंसिलेशन और 10 एमएम ड्राइवर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि यह ईयरबड्स करीब 42 घंटे तक टोटल प्लेबैक देते हैं. म्यूजिक और कॉलिंग दोनों के लिए इन्हें अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

ये भी पढ़ें-<a href=" में लटका ये ‘लोहे का जाल’ टूटता क्यों नहीं, कैसे काम करता है Ropeway और इसकी टेक्नोलॉजी?

सीएमएफ बाय नथिंग बड्स 2ए

सीएमएफ बाय नथिंग बड्स 2ए में 12.4 एमएम बायो-फाइबर डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए है. इसमें 42 डीबी तक का एएनसी और ट्रांसपेरेंसी मोड भी मिलता है. कॉलिंग के लिए इसमें चार एचडी माइक्रोफोन और क्लियर वॉइस टेक्नोलॉजी दी गई है. ब्लूटूथ 5.4 और ड्यूल डिवाइस कनेक्शन जैसे फीचर्स इसे और बेहतर बनाते हैं. कंपनी के अनुसार यह कुल 35.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है.

बोट निर्वाणा आयन

अगर आपकी पहली प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ है, तो boAt Nirvana Ion एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 32 डीबी एएनसी के साथ क्वाड माइक सेटअप और ईएनएक्स टेक्नोलॉजी दी गई है. कंपनी दावा करती है कि यह ईयरबड्स 120 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं, जो इस बजट में काफी ज्यादा माना जाता है.

ये भी पढ़ें-<a href=" इंटरनेट चलाते समय एक्सेप्ट करनी चाहिए Cookies? ये बात जान ली तो हमेशा आएगी काम

FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version