अब कार चलाते-चलाते भी यूज कर सकेंगे ChatGPT! जानें इसकी टेक्नोलॉजी और इस्तेमाल करने का तरीका

- Advertisement -

How to Use ChatGPT in Car: अगर आप अपनी कार में Apple CarPlay इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आप सीधे अपनी कार के डैशबोर्ड से <a href=" का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी ड्राइव करते समय सवाल पूछना या किसी जानकारी की जरूरत हो तो बस आवाज के जरिए काम हो जाएगा.

iOS 26.4 अपडेट के साथ आया नया फीचर

हाल ही में आए iOS 26.4 अपडेट में Apple ने CarPlay के लिए AI सपोर्ट जोड़ दिया है. इस बदलाव के बाद अब ऐसे ऐप्स को कार में इस्तेमाल किया जा सकता है जो वॉइस के जरिए काम करते हैं. यही वजह है कि ChatGPT अब CarPlay के साथ काम करने लगा है और यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस मिल रहा है.

सिर्फ आवाज से होगा सारा कंट्रोल वाली टेक्नोलॉजी

CarPlay में ChatGPT का इस्तेमाल पूरी तरह से वॉइस कमांड पर आधारित है. Apple के नियमों के अनुसार, ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचाने के लिए ऐसे ऐप्स स्क्रीन पर टेक्स्ट या इमेज नहीं दिखाते. इसका मतलब है कि आप जो भी पूछेंगे उसका जवाब आपको आवाज में ही मिलेगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप अपनी कार में ChatGPT चलाना चाहते हैं तो आपके पास ऐसा iPhone होना चाहिए जो iOS 26.4 या उससे नए वर्जन पर काम करता हो. इसके बाद जैसे ही आप CarPlay से कनेक्ट करेंगे, आप वॉइस के जरिए ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं या छोटे-मोटे काम करवा सकते हैं.

किन iPhone में मिलेगा सपोर्ट?

यह नया अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स में उपलब्ध है. यानी iPhone 12, iPhone 13, iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16 और नए iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ नए iPhone SE मॉडल्स में भी यह फीचर काम करेगा.

अपडेट में और क्या नया मिला?

इस अपडेट में सिर्फ ChatGPT ही नहीं बल्कि कई और नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. Apple Music में अब Playlist Playground नाम का फीचर आया है जिसकी मदद से आप टेक्स्ट लिखकर अपनी पसंद की प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं. इसके अलावा नए इमोजी भी शामिल किए गए हैं और Concerts Near You फीचर के जरिए आप अपने आसपास होने वाले म्यूजिक इवेंट्स की जानकारी पा सकते हैं. साथ ही, iPhone की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए Stolen Device Protection अब डिफॉल्ट रूप से चालू कर दिया गया है.

हालांकि CarPlay में ChatGPT का इस्तेमाल काफी काम का है लेकिन यह आपकी कार या iPhone को कंट्रोल नहीं कर सकता. इसका काम केवल सवालों के जवाब देना और जानकारी देना है ताकि आपकी ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचा रहे.

यह भी पढ़ें: <a href=" का नया फीचर! अब बदल सकेंगे अपना पुराना Gmail यूजरनेम, जानिए पूरा नया तरीका

FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
- Advertisement -
FacebookTwitterEmailLinkedInPinterestWhatsAppTumblrCopy LinkTelegramRedditMessageShare
error: Content is protected !!
Exit mobile version