OnePlus Open Launch : वनप्लस ने मुंबई में अपना पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपेन लॉन्च कर दिया है. ये फोन दो कलर ऑप्शन Emerald Green और Voyager Black कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. वनप्लस ने अपनी 10वीं सालगिरह पर वनप्लस ओपेन फोल्डेबल फोन को लॉन्च किया है. OnePlus Open फोल्डेबल फोन का वजन 238 ग्राम है, इसलिए इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है. इस फोन की बॉडी को स्टेनलेस स्टील, टाइटेनियम फ्रेम और कार्बन फाइबर से बनाया गया है.
OnePlus Open फोल्डेबल फोन में फ्लैगशिप इमेज क्वालिटी दी गई है, इस फोन में थ्री पावरफुल सेंसर दिए गए हैं. जिसमें प्राइमरी सेंसर 48MP सोनी LYT-T808 Pixel Stacked सेंसर दिया है. लो लाइट शूटिंग के लिए OnePlus Open फोल्डेबल फोन में 64MP टेलीफोटो कैमरा दिया है जो 3x जूम और 6x जूम सेटिंग के साथ आता है. इस फोन में Ultra res Zoom विद AI सपोर्ट सेंसर भी दिया है. इस फोन के जरिए आप 4K वीडियो भी शूट कर सकते हैं.
OnePlus Open फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले 6.31 इंच की है जब इसे फोल्ड करते हैं, लेकिन जैसे ही आप इसे ओपन करते हैं तो ये 7.82 इंच की होती है, इसमें 120HZ का रिफ्रेश रेट LTPO 3.0, 10 bit color दिया गया है. साथ ही फोन में 2800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है. OnePlus Open फोल्डेबल फोन में Oxygen OS दी है, जो आपको मल्टी टॉस्किंग देती है. साथ ही फोन में आप एक साथ दो टैब ओपन कर सकते हैं. वहीं ये फोन गेमिंग के लिहाज से भी बेहतर है.
खबर लगातार अपडेट हो रही है
