Elon Musk Offers 1 Billion Dollar To Meta CEO Mark Zuckerberg For Changing Facebook Name To Faceboob

- Advertisement -


दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क आजकल बड़ी-बड़ी कंपनियों को उनके नाम बदलने के लिए मोटे पैसों का ऑफर दे रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने विकिपीडिया के लिए एक ऑफर दिया था. अब बिजनेसमैन और एक्स के मालिक एलन मस्क ने फेसबुक का नाम बदलने का ऑफर कंपनी के ऑनर मार्क जुकरबर्ग को दिया है. द BabylonBee की रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने मार्क जुकरबर्ग को फेसबुक का नाम बदलकर ‘फेसबूब’ रखने की सलाह दी है. यदि मार्क ऐसा करते हैं तो मस्क उन्हें 1 बिलियन डॉलर की मोटी रकम भी प्रदान करेंगे.  

रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने कहा कि सोचिए कि हर कोई ‘फेसबूब’ पर लॉग इन करके कितना खुश होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही नई साइट के लोगो के लिए कुछ बेहतरीन विचार लिख लिए हैं. अगर मैं खुद ऐसा कहूं तो वे बहुत अच्छे हैं. मस्क ने आगे कहा कि मानवता के लिए कंपनी के लोगो को बस थोड़ा अच्छा करने की जरूरत है जो मैं कर लूंगा. 

विकिपीडिया को भी दी थी सेम डील 

एलन मस्क ने विकिपीडिया को उसका नाम बदलकर Dickipedia रखने के लिए कहा था. इसके बदलने मस्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को 1 बिलियन डॉलर का ऑफर दे रहे थे. मस्क की इस एक्स पोस्ट पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि 1 बिलियन डॉलर पाने के लिए विकिपीडिया को कम से कम एक साल के लिए अपना नाम Dickipedia करना होगा.

मस्क और मार्क के बीच चलती रही है नोकझोक

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क के बीच नोकझोक होते रहती है. कुछ समय पहले तक दोनों अरबपति केज फाइट को लेकर सुर्ख़ियों में थे. दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे पर तंज कसते रहे हैं. केज फाइट का मामला बीच में इतना गरमा गया था कि मस्क फाइटिंग के लिए ट्रेनिंग लेने लग गए थे और उन्होंने मार्क जुकरबर्ग को उनके घर के बैकयार्ड में ट्रायल मैच खेलने का ऑफर भी दिया था.

यह भी पढ़ें:

भारत में पहली बार एप्पल ने शिप किए 25 लाख से ज्यादा iPhone, तीसरे क्वार्टर में टॉप पर रही ये कंपनी

- Advertisement -

Latest articles

Related articles

error: Content is protected !!