Twitter URL Changed: सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. इस वेबसाइट का यूआरएल बदल दिया गया है. खुद एलन मस्क ने इस बारे में यूजर्स को जानकारी दी है. इसके साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर से लगभग पूरी तरह पीछ छुड़ा लिया है. बता दें कि एलन मस्क ने जबसे ट्विटर (x) को खरीदा है, तबसे कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. एक्स वेबसाइट का अंदाज भी नया नया सा लग रहा है.

अब इसके वेबसाइट यूआरएल में twitter.com की जगह x.com लिखा नजर आ रहा है. कंपनी ने कहा है कि हम यूआरएल में बदलाव कर रहे हैं लेकिन आपकी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और ये पहले जैसा ही रहेगा. यहां तक कि एक्स वेबसाइट पर प्राइवेसी पॉलिसी देखने के लिए लिंक भी उपलब्ध करा दिया गया है.

All core systems are now on <a href=" <a href="
— Elon Musk (@elonmusk) <a href=" 17, 2024

खत्म हो गया Twitter का वजूद! Elon Musk ने X वेबसाइट पर किया बड़ा बदलाव
Related articles