बुरी खबर! Netflix पर अब ये यूजर्स नहीं देख सकेंगे ऑफलाइन कंटेट, जल्द आ सकता है अपडेट
- Advertisement -
Netflix May Disable Offline Download for Windows: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को दुनियाभर में देखा जाता है. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक आपको ज्यादातर फिल्में नेटफ्लिक्स पर मिल जाएंगी. नेटफ्लिक्स पर एक कमाल की सुविधा मिलती है, जिसमें यूजर्स बिना इंटरनेट के अपनी फेवरेट मूवी या कोई वेब सीरीज देख सकते हैं. लेकिन ये तभी पॉसिबल हो पाता है, जब आपने ऑफलाइन कंटेट डाउनलोड किया हो. वहीं इसको लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सुविधा डेस्कटॉप यूजर्स के लिए बंद की जा सकती है.
पूरे सोशल मीडिया पर यही बात फैली हुई है कि नेटफ्लिक्स विंडोज के लिए अपनी ऑफलाइन डाउनलोड सर्विस बंद कर सकता है. दरअसल, नेटफ्लिक्स विंडोज ऐप का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि उन्हें नेटफ्लिक्स विंडोज ऐप पर एक अलर्ट मिल रहा है.
यूजर्स पर आ रहा नेटफ्लिक्स का ये अलर्ट
एचटी टेक की रिपोर्ट में कहा गया है कि Artem Russakovaskii नाम के यूजर ने एक्स पर नेटफ्लिक्स अलर्ट के साथ पोस्ट करते हुए लिखा कि जल्द ही नए विंडोज ऐप का एक्सपीरियंस मिलेगा. इस अपडेट के बाद डाउनलोड्स सपोर्ट नहीं किए जाएंगे, लेकिन आप कोई भी वेब सीरीज और मूवी मोबाइल में ऑफलाइन भी देख सकेंगे. यह अपडेट उन लोगों को प्रभावित करेगा, जो ट्रैवलिंग के दौरान अपने लैपटॉप में नेटफ्लिक्स देखना पसंद करते हैं.
ये खबर उन लोगों को झटका दे सकती है, जो कि महीने का सब्सक्रिप्शन लेते हैं. इसके अलावा एक दूसरे यूजर ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उसने कहा है कि मेरे पास भी अलर्ट आया है, लेकिन इसमें डाउनलोड फीचर के बारे में कोई बात नहीं कही गई है. हालांकि अभी तक नेटफ्लिक्स ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
यह भी पढ़ें:-
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!