ऐसे Free में अपडेट करें पुराना आधार, 14 सितंबर तक है मौका, जानें डिटेल्स

- Advertisement -

Aadhaar Update: आधार कार्ड आज हर इंसान के लिए एक जरुरी दस्तावेज माना जाता है. आधार कार्ड लगभग सभी जगहों पर एक वेलिड आईडी मानी जाती है. ऐसे में कई बार आधार (Aadhaar Card Update) में कुछ बदलाव करने की जरुरत पड़ती है. आधार में बदलाव करने के लिए फीस भी लगती है. पता, बॉयोमैट्रिक या फिर फोटो में बदलाव के लिए आधार अप़डेट कराना जरूरी होता है.

ऐसे में सरकार द्वारा काफी समय से कहा जा रहा है कि जिसका भी आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है, वह तुरंत ही इसे अपडेट कर लें. अब अगर आप 14 सितंबर 2024 से पहले आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट करते हैं, तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की कोई फीस नहीं देनी होगी.

ट्वीट कर दी जानकारी

<a href=" extends free online document upload facility till 14th September 2024; to benefit millions of Aadhaar Number Holders. This free service is available only on <a href=" portal. UIDAI has been encouraging people to keep documents updated in their <a href=" <a href="
— Aadhaar (@UIDAI) <a href=" 23, 2024

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह जानकारी UIDAI ने ट्वीट करके दी है. अपने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए कहा है कि फ्री आधार अपडेट की तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 तक कर दिया गया है. इससे पहले ये तारीख 14 जून 2024 तक थी. हालांकि बता दें कि यह फ्री आधार सर्विस आपको केवल My Aadhaar पोर्टल पर उपलब्ध होगी. वहीं अगर आप आधार सेंटर पर जाकर आधार अपडेट कराते हैं तो आपको इसके लिए चार्ज देना होगा.

अपडेट के लिए क्या हैं जरूरी दस्तावेज

अब आधार अपडेट करने के लिए कुछ जरुरी दस्तावेज की भी जरूरत होती है. आधार अपडेट करने के लिए आपके पास पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ होना जरुरी है. पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि यह तीसरी बार है जब फ्री आधार अपडेट करने की तारीख को बढ़ाया गया है. ऐसे में अगर आपका आधार भी अपडेट नहीं है तो इसे तुरंत ही अपडेट करा लें.

घर बैठे हो जाएगा अपडेट

अब आधार अपडेट करना काफी आसान है. आप घर बैठे ही अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं.

सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारीक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है.

इसके बाद Update Aadhaar का विकल्प दिखाई देगा, वहां पर क्लिक करें.

अब आपको यहां पर अपना आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करना होगा.

इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करके वेरिफाई करना होगा.

इसके बाद ड्रॉप डाउन मेन्यू में आपको अपना पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की आईडी को स्कैन करके अपलोड करना है.

इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होकर मिल जाएगा.

इस रिक्वेस्ट नंबर से आप अपने आधार अपडेट के स्टेटस को आनलाइन चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

<a href=" होगी दिल खोलकर बातें, Jio ने लॉन्च किए अपने नए प्लान्स, 60 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड कॉल्स और इंटरनेट का मजा

- Advertisement -

Latest articles

Related articles

error: Content is protected !!