BSNL 5G Network: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों जियो-एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद लोगों ने BSNL पर अपना भरोसा जताना शुरू कर दिया है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है कि अब BSNL 5G का रास्ता साफ हो गया है. यानी जो लोग BSNL 5G का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनके लिए ये बड़ी खुशखबरी है.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद इसकी टेस्टिंग की है. इसके लिए सिंधिया सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (C-DOT) पहुंचे और 5G टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर वीडियो कॉल की. केंद्रीय मंत्री ने खुद 5G नेटवर्क की क्षमता का परीक्षण किया.
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस 5G टेस्टिंग के बाद काफी हद तक ये साफ हो गया है कि जल्द ही लोगों के पास BSNL 5G नेटवर्क आने वाला है. ऐसे में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए ये चिंता का विषय़ है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर शेयर किया वीडियो
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसको लेकर अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो BSNL 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं सिंधिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि आज BSNL 5G इनेबल फोन पर वीडियो कॉल ट्राई किया गया और उन्होंने अपने पोस्ट में BSNL इंडिया को भी टैग किया.
Connecting India!
Tried <a href=" ‘s <a href=" enabled phone call.
📍C-DoT Campus <a href="
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) <a href=" 2, 2024
700MHz स्पैक्ट्रम पर 5G सर्विस का किया जा रहा ट्रायल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने BSNL 5G के लिए 700MHz, 2200MHz, 3300MHz और 26GHz स्पेक्ट्रम बैंड आवंटित किया है. फिलहाल BSNL 700MHz स्पैक्ट्रम बैंड पर 5G सर्विस का ट्रायल कर रहा है.
यह भी पढ़ें:-
जल्द शुरू होने जा रही है BSNL की 5G सर्विस, सरकार ने टेस्टिंग के बाद दी हरी झंड़ी
Related articles