Samsung और OnePlus फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट ऑफर, ₹30,000 तक कम हुई कीमत
- Advertisement -
Samsung Galaxy Z Fold 5: सैमसंग और वनप्लस ने अपने दो शानदार स्मार्टफोन्स की कीमत में भारी कटौती की है. दोनों कंपनियों ने अपनी-अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन दोनों फोन्स पर भरपूर डिस्काउंट दिया हुआ है. यह तगड़ा ऑफर सैमसंग और वनप्लस दोनों के फोल्डेबल फोन पर दिया जा रहा है.
सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन का नाम Samsung Galaxy Z Fold 5 है. वहीं, वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन का नाम OnePlus Open है. इन दोनों कंपनियों ने अपने-अपने इस फोल्डेबल फोन पर बड़ा डिस्काउंट ऑर दिया है.
Samsung Galaxy Z Fold 5
सैमसंग की वेबसाइट पर इस फोल्डेबल फोन की कीमत 1,64,999 रुपये है. हालांकि, अगर आप इस फोन को खरीदने के लिए HDFC Bank कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 15 हजार रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा इस फोन पर यूज़र्स को 15 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. लिहाजा, कुल मिलाकर इस फोन पर 30,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है.
इस फोन में 7.6 इंच की QXGA+ Dynamic डिस्प्ले दी गई है, जो इस फोन की मेन डिस्प्ले भी है. इस फोन का दूसरा यानी कवर डिस्प्ले भी 6.2 इंच का है. यह फोन पूरा खुलने के बाद किसी मिनी टैबलेट से कम नहीं लगता है. इस फोन के दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है. फोन का मेन बैक कैमरा 50MP का है, जबकि इसमें 4400mAh की बैटरी और 25W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई है.
OnePlus Open
वनप्लस की वेबसाइट पर इस फोन की कीमत 1,39,999 रुपये है, जिसमें यूज़र्स को 16GB RAM और 512GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है. इस फोन पर कुछ चुनिंदा बैंकों के द्वारा पेमेंट करने पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा अगर आप जियो के पोस्टपेड यूज़र हैं तो 699 रुपये वाले जियो पोस्टपेड प्लस वाले प्लान के साथ आपको 15,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है. हालांकि, ये फायदा सिर्फ इस फोन को खरीदने पर ही होगा. इसके अलावा कंपनी अपने इस फोन पर भी 8 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस ऑफर भी दे रही है. लिहाजा, इस फोन पर भी यूज़र्स कुल मिलाकर 43 हजार रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं.
इस फोन में 7.82 इंच की 2K Flexi Fluid LTPO 3.0 AMOLED स्क्रीन दी गई है. वहीं, इस फोन का कवर डिस्प्ले भी 6.31 इंच का है. इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है.  इस फोन का मेन कैमरा 48MP का है. इसके अलावा इसके पिछले हिस्से पर 64MP का टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है. इस फोन के इनर डिस्प्ले पर 20MP और आउटर डिस्प्ले पर 32MP का फ्रंट यानी सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 4800mAh की बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई है.
यह भी पढ़ें:
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!