क्या है D2D टेक्नोलॉजी, जिससे बिना सिम और नेटवर्क के होगी कॉलिंग? Jio, Airtel के बाद BSNL भी रेस में शामिल!
- Advertisement -
BSNL ने पिछले साल ही नए लोगो और स्लोगन को लॉन्च किया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके साथ अपनी 7 नई सर्विस लॉन्च की है, जिनमें स्पैम फ्री नेटवर्क, ATS Kiosk और D2D सर्विस शामिल हैं. भारत संचार निगम लिमिटेड ने D2D यानी डायरेक्ट-टू-डिवाइस सर्विस को फिलहाल ट्रायल के तौर पर पेश किया है. इसमें बिना किसी सिम कार्ड और मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल किया जा सकता है.
जानें क्या है ये D2D टेक्नोलॉजी?
बता दें कि BSNL की यह सर्विस सैटेलाइट के जरिए मोबाइल डिवाइस जैसे कि स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच समेत अन्य गैजेट्स को कनेक्ट करता है. इसमें किसी भी टेरेस्टियल मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ती. BSNL ने D2D सर्विस के लिए Viasat के साथ साझेदारी की है. कुछ दिन पहले इसका ट्रायल पूरा कर लिया गया है. यूजर्स इसके जरिए बिना सिम कार्ड के डायरेक्ट मोबाइल डिवाइस के ऑडियो-वीडियो कॉल कर पाएंगे.
रेस में Jio, Airtel भी हैं शामिल
बीएसएनएल की तरह, Jio, Airtel, Vi भी सैटेलाइट कनेक्टिविटी सर्विस पर काम कर रही है. इसके अलावा, एलन मस्क की कंपनी Starlink और Amazon ने भी भारत में सैटेलाइट सर्विस पहुंचाने के लिए आवेदन दिया है. हालांकि, इन दोनों कंपनियों को दूरसंचार विभाग यानी DoT की तरफ से अप्रूवल नहीं मिला है.
सरकार कर रही है अलोकेशन की प्रक्रिया की तैयारी
इस समय सरकार सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए स्पेक्ट्रम अलोकेशन की प्रक्रिया की तैयारी कर रही है. दूरसंचार विभाग ने इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स से इसकी प्राइसिंग और अलोकेशन को लेकर सुझाव मांगे हैं. फीडबैक मिलने के बाद स्पेक्ट्रम के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके बाद BSNL, Airtel, Jio समेत अन्य प्लेयर्स अपनी सैटेलाइट सर्विस शुरू कर पाएंगे. इससे लोगों को बहुत फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें-
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!