LG ने किया कमाल! पेश किया दुनिया का पहला स्ट्रेचेबल डिस्प्ले, खींचकर 50% तक बढ़ा सकते हैं साइज
- Advertisement -
LG ने फ्लेक्सिबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ा कारनामा किया है. कंपनी ने दुनिया का पहला स्ट्रेचेबल डिस्प्ले पेश किया है, जिसे तौलिए की तरह आप निचोड़ सकते हैं. ये दक्षिण कोरियाई कंपनी पहले भी स्ट्रेचेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पेश कर चुकी है, जिसमें डिस्प्ले को खींचकर लंबा किया जा सकता है. ये टेक्नोलॉजी अभी प्रोटोटाइप स्टेज में है. लेकिन LG ने फोल्डेबल डिस्प्ले बनाने वाली लीडिंग कंपनी Samsung को टेंशन में ला खड़ा किया है.
LG ने दावा किया है कि ये स्ट्रेचेबल डिस्प्ले अपनी साइज का 50 प्रतिशत तक बिना इमेज क्वालिटी को खराब किए स्ट्रेच हो सकता है. स्ट्रेचेबल डिस्प्ले का प्रोटोटाइप पेश करते हुए कंपनी ने कहा है कि ये 12 इंच का डिस्प्ले है, जिसे खींचकर 18 इंच तक का किया जा सकता है. ये स्ट्रेचेबल डिस्प्ले 100 पिक्सल प्रति इंच का रेज़लूशन मेंटेन कर सकता है. बता दें कि इससे पहले कंपनी ने 2022 में अपने एक स्ट्रेचेबल डिस्प्ले का प्रोटोटाइप शोकेस किया था.
तौलिए की तरह कर सकते हैं स्ट्रेच
कंपनी के मुताबिक, यह फ्लेक्सिबल डिस्प्ले पूरी तरह से यूनिक है. इसे अल्टीमेट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कहा जा सकता है. दूसरे फ्लेक्सिबल डिस्प्ले की तरह इसे केवल बेंड या फोल्ड नहीं करते, बल्कि इसे तौलिए की तरह स्ट्रेच कर सकते हैं. LG का ये फ्लेक्सिबल डिस्प्ले माइक्रो LED से बना है. इसे 10 हजार बार लगातार स्ट्रेच किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि ये डिस्प्ले एक्सट्रीम टेम्परेचर पर भी काम करता है. कंपनी ने इस डिस्प्ले के फीचर के बारे में भी बताया है.
इस डिस्प्ले को टच जेस्चर से कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही इसे आप अपने हाथों में पहन भी सकते हैं. ये डिस्प्ले बेहद सस्ता और हल्का है. आने वाले समय में एलजी का फ्लेक्सिबल डिस्प्ले कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन, टैबलेट या फिर वियरेबल डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!