फ्रॉड की घटनाएं रोकने के लिए इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने बड़ा कदम उठाया है. WhatsApp के स्वामित्व वाली कंपनी Meta ने बताया है कि उसने एक महीने में 84 लाख अकाउंट्स को बैन किया है. कंपनी ने अपनी ताजा ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट में बताया कि 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच उसने भारत में 84.5 लाख WhatsApp प्रोफाइल पर पाबंदी लगाई थी. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
10 लाख से अधिक अकाउंट तुरंत हटाए गए
रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी ने नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते 16.6 लाख अकाउंट्स को तुरंत हटा दिया था, जबकि बाकी को जांच के बाद हटाया गया है. इसके अलावा लगभग 16 लाख अकाउंट्स ऐसे थे, जिन्हें कंपनी ने कोई शिकायत मिलने से पहले ही पहचानकर हटा दिया था. कंपनी ने बताया कि उसे अगस्त, 2024 में 10,707 यूजर्स से शिकायतें मिली थीं और इनमें से 93 प्रतिशत पर तुरंत एक्शन लिया गया है.
इन वजहों से अकाउंट हटाती है Meta
Meta कई वजहों से यूजर्स के अकाउंट डिलीट करती हैं. अगर कोई यूजर बल्क मैसेजिंग, स्पैम, धोखाधड़ी करते हुए या भ्रामक जानकारी फैलाते हुए पाया जाता है तो उसको नियमों के उल्लंघन के कारण ब्लॉक कर दिया जाता है. इसके अलावा अगर कोई कानूनी में प्रतिबंधित गतिविधि करते हुए पाया जाता है तो उस अकाउंट को भी तुरंत हटा दिया जाता है. इसके साथ कंपनी यूजर्स की तरफ से शिकायत मिलने पर अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करती है. यूजर्स की शिकायतों की वजह से कंपनी को नुकसान पहुंचाने वाले अकाउंट्स को पहचानने में आसानी होती है.
भारत में है WhatsApp का सबसे बड़ा यूजरबेस
दुनियाभर में WhatsApp के लिए भारत सबसे बड़ी मार्केट है. यहां कंपनी के सबसे ज्यादा 53.5 करोड़ यूजर्स हैं. वैश्विक यूजर्स की तुलना में भारतीय यूजर्स WhatsApp पर अधिक समय व्यतीत करते हैं. भारत के बाद ब्राजील और अमेरिका में कंपनी के सबसे ज्यादा यूजर्स हैं.
ये भी पढ़ें-
WhatsApp की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में ब्लॉक कर दिए 84 लाख से अधिक अकाउंट्स, जानें वजह
- Advertisement -
- Advertisement -
Related articles