WhatsApp में आ रहा बड़े काम का यह फीचर, किसी भी भाषा में बात करना होगा आसान
- Advertisement -
WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसकी मदद से किसी भी भाषा में बात करना आसान हो जाएगा. इसके लिए Meta के स्वामित्व वाली कंपनी ऐप के अंदर ही ट्रांसलेशन प्रोसेस को बेहतर बनाने में जुटी हुई है. बता दें कि WhatsApp यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाने और यूजर्स को सुविधा देने के लिए नियमित तौर पर नए फीचर पेश करती रहती है. इसी कड़ी यह फीचर लाया जा रहा है.
कैसे काम करेगा फीचर?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फीचर अपने आप ही भाषा को पहचानकर उसे ट्रांसलेट कर देगा. इसके लिए यूजर को पहले यह बताने की जरूरत नहीं रहेगी कि कोई मैसेज किस भाषा में आया है. यह फीचर आने के बाद यूजर्स के लिए अलग-अलग भाषाओं में बात करना आसान हो जाएगा. यह डाउनलोड हो सकने वाले लैंग्वेज पैक्स की मदद से काम करेगा. कंपनी का कहना है कि बातचीत के दौरान कोई भी डेटा किसी भी एक्सटर्नल सोर्स पर नहीं जाएगा, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी बनी रहेगी. इसके साथ ही यह फीचर ऑफलाइन काम करेगा और मैसेज ट्रांसलेशन के लिए इंटरनेट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
ग्रुप चैट में आएगा काम
यह फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट में बेहद काम आएगा, जहां लोग अलग-अलग भाषाओं में बात करते हैं. यह फीचर हर मैसेज की लैंग्वेज को डिटेक्ट कर उसे ऑटोमेटिक ट्रांसलेट कर देगा. फिलहाल कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है और इसे सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.
WhatsApp प्रोफइल में लिंक कर सकेंगे सोशल मीडिया अकाउंट
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए जल्द ही एक और फीचर लाने वाली है. यह फीचर आने के बाद यूजर्स अपने प्रोफाइल में अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट भी लिंक कर सकेंगे. बिजनेस यूजर्स के लिए यह फीचर पहले से मौजूद है और अब इसे रेगुलर यूजर्स के लिए लाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!