Pew research Survey: एक नए Pew Research Center सर्वे के अनुसार अब केवल 34% अमेरिकी लोग TikTok पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन कर रहे हैं जो मार्च 2023 में 50% था. पहली बार, इस सर्वे में यह भी पूछा गया कि लोग TikTok बैन को लेकर क्या सोचते हैं. बैन का समर्थन करने वालों में से ज्यादातर ने डेटा सेफ्टी और TikTok के चीनी ओनरशिप को मुख्य कारण बताया है जबकि विरोध करने वालों का मानना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा डाल सकता है.

TikTok राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

2023 में 59% अमेरिकी लोग TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते थे लेकिन अब यह संख्या घटकर 49% रह गई है. यह बदलाव उस समय हो रहा है जब TikTok को अप्रैल तक अमेरिकी कंपनियों को बेचने या देशव्यापी प्रतिबंध का सामना करने का अल्टीमेटम दिया गया है.

TikTok बैन को लेकर अमेरिकी जनता का नजरिया

TikTok बैन के पक्ष में: 34%

TikTok बैन के खिलाफ: 32%

अभी तय नहीं: 33%

2024 में TikTok बैन का समर्थन 32% था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार गिरावट आई है. वहीं, विरोध करने वालों की संख्या बढ़ रही है जो 2023 में 22% थी और अब 32% हो गई है. राजनीतिक आधार पर देखा जाए तो TikTok बैन का समर्थन मार्च 2023 से दोनों प्रमुख अमेरिकी दलों में घटा है लेकिन रिपब्लिकन (39%) अब भी डेमोक्रेट्स (30%) की तुलना में अधिक संख्या में इसे बैन करने के पक्ष में हैं. हालांकि, पिछले साल की तुलना में डेमोक्रेट्स में भी TikTok बैन के समर्थन में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. TikTok इस्तेमाल न करने वाले लोग बैन के ज्यादा समर्थन में हैं (45%) जबकि TikTok यूजर्स में यह आंकड़ा मात्र 12% है.

TikTok बैन के कारण

TikTok बैन के समर्थन में रहने वाले 34% अमेरिकियों के अनुसार उनके फैसले के पीछे मुख्य कारण हैं.

डेटा सेफ्टी को खतरा: 83%

TikTok की चीनी ओनरशिप: 75%

गलत जानकारी फैलाना: 54%

लोगों का TikTok को ज्यादा समय देना: 46%

TikTok बैन के विरोध के मुख्य कारण

TikTok बैन का विरोध करने वाले 32% अमेरिकियों के अनुसार इन कारणों से TikTok पर बैन नहीं लगना चाहिए.

अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन: 74%

जानकारी और मनोरंजन का स्रोत: 63%

TikTok को खतरा मानने के पर्याप्त प्रमाण नहीं: 61%

TikTok से होने वाली आमदनी पर असर: 48%

राजनीतिक विचारधारा के अनुसार TikTok बैन का विरोध

रिपब्लिकन (72%) और डेमोक्रेट्स (76%) दोनों ही फ्री स्पीच के लिए बैन का विरोध कर रहे हैं. डेमोक्रेट्स (66%) का मानना है कि TikTok अमेरिका के लिए खतरा नहीं है जबकि रिपब्लिकन (55%) इससे सहमत नहीं हैं.

TikTok को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानने वालों की संख्या घटी

2023 में 59% अमेरिकी TikTok को सुरक्षा के लिए खतरा मानते थे लेकिन अब यह घटकर 49% रह गया है. TikTok को बड़ा खतरा मानने वालों की संख्या 29% से घटकर 21% रह गई है. राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो 2023 में 70% रिपब्लिकन TikTok को खतरा मानते थे जो अब घटकर 54% रह गया है. वहीं, 2023 में 53% डेमोक्रेट्स TikTok को खतरा मानते थे जो अब 46% रह गया है.

यह भी पढ़ें:

<a href=" गेट्स का दावा! AI छीन लेगा ज्यादातर नौकरियां, लेकिन इन 3 पेशों में इंसानों की होगी जीत

Pew Research Survey: टिकटॉक बैन करने को लेकर अमेरिका में बड़ा सर्वे, जानिए कितने % ने कहा लगे प्रतिबंध
- Advertisement -
- Advertisement -
Related articles