सिर्फ रोशनी ही नहीं करती फोन की टॉर्च लाइट, धड़कन मापने से लेकर जान बचाने तक आ सकती है काम
- Advertisement -
Smartphone Flashlight Use: <a title="फोन के बैक कैमरा" href=" target="_self">फोन के बैक कैमरा के पास लगी टॉर्च लाइट केवल अंधेरा होने पर रोशनी करने के काम नहीं आती. चाहे आपके पास पुराना फोन हो या नया फोन, आप इससे कई और भी काम कर सकते हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं है. ज्यादा से ज्यादा लोग रोशनी करने के अलावा फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के समय यूज करते हैं, लेकिन यह और भी कई काम आ सकती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह फ्लैशलाइट दिल की धड़कन मापने समेत कई काम कर सकती है.
ये काम कर सकती है फोन की फ्लैश लाइट
दिल की धड़कन का लगाएं पता- फोन की फ्लैशलाइट से आप यह पता लगा सकते हैं कि आपके दिन की धड़कन कितनी है. आपको टॉर्च लाइट पर उंगली रखनी है और फिर यह ब्लड फ्लो के आधार पर दिल की धड़कन को माप सकती है. इसके लिए आपको ऐप स्टोर और प्ले स्टोर पर कई ऐप्स मिल जाएंगी.
फ्लैशलाइट से मिलेगा कॉल और मैसेज का अलर्ट- अगर आप किसी ऐसी जगह पर हैं, जहां फोन को साइलेंट रखना जरूरी है तो आप फ्लैशलाइट से कॉल और मैसेज के अलर्ट पा सकते हैं. आजकल ज्यादातर फोन में यह फीचर आने लगा है और इसके लिए अलग से ऐप की जरूरत नहीं होती. इस फीचर में फोन या मैसेज आने पर फ्लैशलाइट ब्लिंक करने लगती है. 
मुश्किल घड़ी में बचा सकती है जान- अगर आप अंधेरे में कहीं फंस गए हैं और मदद की जरूरत है तो आप फ्लैशलाइट के जरिए सहायता मांग सकते हैं. अंधेरे में फोन की फ्लैशलाइट से आप बचावकर्मियों की अपनी लोकेशन दिखा सकते हैं. इसके अलावा इसे आप खास पैटर्न में जला-बुझाकर इमरजेंसी सिग्नल भी भेज सकते हैं. 
हिडन कैमरे का लगा सकती है पता- अगर आप किसी <a title="होटल रूम में हिडन कैमरे" href=" target="_self">होटल रूम में हिडन कैमरे का पता लगाना चाहते हैं तो फोन की फ्लैशलाइट आपकी मदद कर सकती है. इसलिए कमरे की लाइट बंद कर दें और फोन की फ्लैशलाइट ऑन कर एरिया स्कैन करें. अगर कहीं कैमरा छिपा है तो फ्लैशलाइट की लाइट उसके लेंस से रिफ्लेक्ट होकर वापस आएगी. इस तरह आप हिडन कैमरा का पता लगा पाएंगे.
ये भी पढ़ें-
<a title="LPG महंगा हुआ तो भी नो टेंशन, बस 1,500 रुपये में खत्म हो जाएगी सारी परेशानी, जानिए कैसे" href=" target="_self">LPG महंगा हुआ तो भी नो टेंशन, बस 1,500 रुपये में खत्म हो जाएगी सारी परेशानी, जानिए कैसे
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!