WWDC से पहले ही AI Siri की सारी जानकारी हो गई लीक, जानिये इसमें क्या-कुछ नया मिलेगा
- Advertisement -
AI Siri: ऐप्पल पिछले काफी समय से <a title="सिरी अस्सिटेंट के नए वर्जन" href=" target="_self">सिरी अस्सिटेंट के नए वर्जन पर काम कर रही है. इसे 8 जून से शुरू होने वाले <a title="WWDC 2026" href=" target="_self">WWDC 2026 इवेंट में रिवील किया जा सकता है. अब ताजा लीक में इससे जुड़ी सारी जानकारी सामने आ गई है. लीक के अनुसार, ऐप्पल ने सिरी के पूरे एक्सपीरियंस को ही रिडिजाइन किया है. अब यह एक एआई चैटबॉट की तरह काम करेगा. गूगल और ऐप्पल के बीच हुई पार्टनरशिप के तहत ऐप्पल के इस असिस्टेंट को गूगल के जेमिनी मॉडल पर तैयार किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि नए सिरी में क्या होगा और यह कैसे काम करेगा.
डायनामिक आईलैंड में मूव होगा सिरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिरी का नया वर्जन डायनामिक आईलैंड में मूव किया जा सकता है. यूजर ‘सिरी’ बोलकर या पावर बटन को प्रेस कर इसे समन कर पाएंगे. साथ ही ऐप्पल इसके लिए एक नया तरीका भी इंट्रोड्यूस कर सकती है, जिससे स्क्रीन के टॉप सेंटर से स्वाइप-डाउन करने से सिरी का सर्च और आस्क का इंटरफेस ओपन हो जाएगा. इस इंटरफेस के सर्च ऑप्शन को एआई पावर्ड बनाया जा रहा है. साथ ही इसमें मौजूदा सिरी सजेशन के साथ नए एआई फोकस्ड फीचर भी मिलेंगे. सर्च और आस्क इंटरफेस से ही यूजर वेब सर्च, ऐप लॉन्च, मैसेज, नोट्स, कैलेंडर अपॉइंटमेंट और ऐप शॉर्टकट आदि को यूज कर सकेंगे.
कैसे काम करेगा नया सिरी?
डायनामिक आईलैंड से सिरी टेक्स्ट कार्ड्स में रिस्पॉन्स देगा. इसे स्वाइप डाउन कर कन्वर्सेशन को डेडिकेटेड सिरी ऐप में ओपन किया जा सकेगा, जहां एक एआई चैटबॉट जैसा इंटरफेस मिलेगा. बताया जा रहा है कि ऐप्पल इसमें चैटजीपीटी, क्लॉड और जेमिनी जैसी थर्ड-पार्टी सर्विसेस का सपोर्ट भी ऐड करेगी. टेक्स्ट के साथ-साथ यूजर बोलकर, फोटो और डॉक्यूमेंट्स आदि को अपलोड कर इंटरेक्ट कर पाएंगे. नया सिरी ज्यादा कॉन्टेक्स्ट अवेयर भी होगा. यानी यह किसी टास्क को कंप्लीट करने के लिए वेब पर सर्च के साथ-साथ यह भी रीड कर पाएगा कि स्क्रीन पर क्या इंफोर्मेशन है.
ऐप्पल के लिए करो या मरो की स्थिति
एआई के मामले में ऐप्पल बाकी कंपनियों से बहुत पीछे है. दूसरी कंपनियां जहां एक के बाद एक नए <a title="एआई फीचर्स" href=" target="_self">एआई फीचर्स ला रही है, वहीं ऐप्पल अभी तक 2024 में अनाउंस किए गए फीचर्स को रोल आउट नहीं कर पाई है. ऐसे में नए सिरी को लेकर ऐप्पल के लिए करो या मरो की स्थिति बनी हुई है. सफल होने पर ऐप्पल टक्कर में जाएगी, वहीं अगर यह एक्सपेरिमेंट कामयाब नहीं रहता है तो कंपनी को यूजर्स की नाराजगी झेलनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें-
<a title="Samsung Galaxy S25 पर छप्परफाड़ छूट, यहां मिल रहा है 24,000 से ज्यादा का डिस्काउंट" href=" target="_self">Samsung Galaxy S25 पर छप्परफाड़ छूट, यहां मिल रहा है 24,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!