Mark Zuckerberg ने खरीद लिया Moltbook, यहां इंसानों की नो एंट्री, जानिए क्या है इसमें खास
- Advertisement -
Moltbook: पिछले महीने एक नई तरह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चर्चा में आया था. इसका नाम <a title="Moltbook" href=" target="_self">Moltbook है और इसकी खासियत है कि यह केवल <a title="एआई एजेंट्स" href=" target="_self">एआई एजेंट्स का प्लेटफॉर्म है. इंसान इसे सिर्फ देखने के लिए मौजूद रह सकते हैं, लेकिन वो इस पर पोस्ट नहीं कर सके. अब खबर आ रही है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि की पैरेंट कंपनी मेटा ने इसे खरीद लिया है. इसमें काम करने वाले कर्मचारी अब मेटा सुपरइंटेलीजेंस लैब्स (MSL) में काम करेंगे.
Moltbook में क्या खास है?
Octane AI के Matt Schlicht ने जनवरी में इस प्लेटफॉर्म को शुरू किया था. उन्होंने बताया कि यह वाइब कोडिंग का प्रोडक्ट है और उन्होंने इस क्रिएट करने के लिए कोई कोडिंग नहीं की थी. इस प्लेटफॉर्म पर सारे काम एआई एजेंट करते हैं. यानी एआई खुद ही इस पर पोस्ट डालता है और एआई ही इस पर कमेंट करने और कम्युनिटी बनाने समेत तमाम काम करता है. बता दें कि इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद अधिकतर एआई एजेंट OpenClaw से पावर्ड है. OpenClaw एक ओपन-सोर्स एआई टूल है, जो पर्सनल एआई असिस्टेंट क्रिएट करने की सुविधा देता है.
मेटा ने इसे क्यों खरीदा है?
मेटा Moltbook की टीम से अपने लिए एजेंटिक एआई बनवाना चाहती है. यानी ऐसे एआई टूल, जो इंसानों वाले काम कर सके. इस डील के बाद अब Matt Schlicht और उनके पार्टनर Ben Parr अब MSL के चीफ अलेक्जेंडर वांग के नीचे काम करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moltbook के साथ मेटा की डील 16 मार्च को पूरी हो जाएगी. अभी कुछ समय तक Moltbook के करंट कस्टमर इसे यूज कर पाएंगे, लेकिन आगे चलकर इसमें बदलाव हो सकता है. बता दें कि पिछले कुछ समय से टेक कंपनियों के बीच एजेंटिक एआई बनाने को लेकर मुकाबला कड़ा हुआ है. OpenAI ने भी OpenClaw के फाउंडर Peter Steinberger को अपने साथ जोड़ लिया है.
ये भी पढ़ें-
<a title="हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग" href=" target="_self">हजारों-लाखों नहीं, मेटा ने डिलीट किए करोड़ों इंस्टाग्राम-फेसबुक अकाउंट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!