X Down: Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हुआ डाउन, यूजर्स को आ रहीं ये दिक्कतें
- Advertisement -
X Down: <a title="Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म" href=" target="_self">Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) डाउन चल रहा है. कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें फीड एक्सेस और कंटेट पोस्ट करने में दिक्कत आ रही है. कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म के दूसरे फीचर्स के डाउन होने की भी शिकायत की है. इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, पिछले कुछ घंटों से इस प्लेटफॉर्म के डाउन होने की शिकायतें आने लगी हैं. शिकायत करने वालों में से करीब 46 पर्सेंट ने फीड एक्सेस करने में, 34 पर्सेंट ने ऐप के साथ और 14 पर्सेंट ने वेबसाइट के साथ दिक्कत बताई है.
अलग-अलग देशों के यूजर्स कर रहे शिकायत
डाउनडिटेक्टर के कमेंट के हिसाब से लोगों को एक्स पर कंटेट लोड करने में दिक्कत आ रही है. यूजर्स का कहना है कि उनकी टाइमलाइन पर कुछ भी लोड नहीं हो रहा है. कई यूजर्स ने लंदन में भी एक्स के डाउन होने की बात कही है. अभी तक साफ तौर पर यह पता नहीं चल पाया है कि सर्विस डाउन होने से किन-किन देशों के यूजर्स पर असर पड़ा है.
एक्स पर मीम शेयर करने लगे लोग
एक्स के डाउन होने के बाद इस प्लेटफॉर्म पर मीम शेयर होने लगे हैं. एक यूजर ने RCB प्लेयर जोश हैजलवुड के इंडिया पहुंचने की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हेजलवुड इंडिया पहुंचे और पूरा एक्स डाउन हो गया. यह अनरीयल ऑरा फार्मिंग है. एक और यूजर ने एलन मस्क की फोटो वाला एक और मजाकिया मीम शेयर किया है.
X down!
Here’s the mandatory meme: <a href="
— श्रद्धा | Shraddha (@immortalsoulin) <a href=" 26, 2026
आउटेज का कारण नहीं चल पाया पता
डाउनडिटेक्टर पर एक्स के डाउन होने की रिपोर्ट्स में एकदम उछाल देखा गया है, जिससे पता चलता है कि सभी यूजर्स के लिए सर्विस एक साथ ही डाउन हुई है. अभी तक एक्स की सर्विस डाउन होने का कारण सामने नहीं आया है. कंपनी की तरफ से भी अभी तक इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है. आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सर्विस कुछ ही घंटों में बहाल हो जाती है, लेकिन अगर खामी बड़ी हो तो इसमें ज्यादा समय भी लग सकता है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों में यूट्यूब, <a title="इंस्टाग्राम" href=" target="_self">इंस्टाग्राम समेत दूसरे प्लेटफॉर्म्स के डाउन होने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 
ये भी पढ़ें-
<a title="एक जैसा ही सोचते हैं Gemini, ChatGPT और दूसरे एआई चैटबॉट, यूज करने वालों के लिए है ये खतरा" href=" target="_self">एक जैसा ही सोचते हैं Gemini, ChatGPT और दूसरे एआई चैटबॉट, यूज करने वालों के लिए है ये खतरा
- Advertisement -
Latest articles
Related articles
error: Content is protected !!